रजरप्पा में XUV कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Accident: पटना से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही एक XUV कार में गुरुवार की सुबह खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि एक्सयूवी कार पटना सिटी से रजरप्पा जा रही थी।

रामगढ़ कोर्ट के समीप छत्तरमांडू में एनएच 23 पर यह हादसा हुआ है।

मृतक की पहचान पटना सिटी रानीपुर मिल्की चक निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक और घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

Share This Article