Homeझारखंडअवैध कोयला कारोबार रोकने पर रामगढ़ और रांची DC ने की संयुक्त...

अवैध कोयला कारोबार रोकने पर रामगढ़ और रांची DC ने की संयुक्त पहल, अब…

Published on

spot_img

Ramgarh News : रामगढ़ और रांची जिला की सीमा को बंटवारे का लाभ कोयला तस्कर (Coal Smuggler) उठा रहे हैं। इन अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ और रांची के डीसी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है।

अधिकारियों को विभिन्न स्रोतों से सूचना मिल रही थी कि रामगढ़ एवं रांची जिला के सीमावर्ती इलाकों यथा बरलंगा, सिल्ली आदि में कोयले की तस्करी की जा रही है। साथ ही ओरमांझी व रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र यथा खीराबेड़ा आदि क्षेत्रों में अवैध पत्थर खनन, भंडारण, क्रशर संचालन किया जा रहा है।

दोनों स्थलों पर अवैध खनन (Illegal mining) भंडारण एवं परिवहन पर रोक सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़ डीसी चंदन कुमार एवं रांची DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है।

संयुक्त आदेश द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया है जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़-रांची, जिला खनन पदाधिकारी रामगढ़-रांची, खान निरीक्षक रामगढ़- रांची, अंचल अधिकारी गोला,ओरमांझी,सिल्ली , रामगढ़, अंचल निरीक्षक गोला, ओरमांझी,सिल्ली, रामगढ़, थाना प्रभारी बरलंगा, रामगढ़, सिल्ली, ओरमांझी होंगे।

अवैध खनन (Illegal mining) स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश

छापामारी दल द्वारा अवैध खनन स्थलों को चिन्हित करते हुए अवैध रूप से संचालित क्रशर, पत्थर भंडारण आदि को ध्वस्त कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही छापामारी दल द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराते हुए की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन (Report) जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आदेश के बाद अब अधिकार क्षेत्र का लाभ लेकर कोई भी अवैध कार्य (illegal act) संचालित नहीं हो पाएगा।

वहीं कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित क्षेत्र के थाना में ही FIR कराई जाएगी। साथ ही अवैध खनन (Illegal mining) संबंधित कोई भी जब्ती व नीलामी भी संबंधित क्षेत्रीय प्रशासन के माध्यम से की जाएगी।

spot_img

Latest articles

पलामू में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने राजेश को किया गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नकली...

सावधान! फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से DC के नाम पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को निशाना बनाने की कोशिश

Mainiya Samman Scheme: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को आम जनता को सतर्क...

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रही हेमंत सरकार, हर विभाग में भ्रष्टाचार: रघुवर दास

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने...

रांची विश्वविद्यालय ने दी पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को...

खबरें और भी हैं...