Latest Newsझारखंडकांग्रेस के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन, भ्रष्टाचार को लेकर…

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन, भ्रष्टाचार को लेकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh BJP Leaders Demonstrated Anger: रामगढ़ के सुभाष चौक पर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ एक आक्रोश प्रदर्शन (Protest Demonstration) किया है।

रविवार को आयोजित इस आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया।

जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता (Praveen Mehta) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री रंजन फ़ौजी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार महतो द्वारा किया गया।

आक्रोश प्रदर्शन में मांडू विधायक विधानसभा सचेतक व प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने बतौर मुख्य वक्ता ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। भोले-भाले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को फंसाकर करोड़ों रुपए हड़पने वाले कांग्रेस आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई सौ करोड़ रुपए लूटे है।

वर्तमान सरकार ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं दिया है और इस कारण से नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर रखा है। आज भाजपा सम्पूर्ण झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर रही है।

हेमन्त सरकार को चेतावनी देते हुए कहा…

कांग्रेस के सांसद धीरज साहु के ठिकानों से करोड़ों रुपए नकदी मिलना बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने इस पूरे मामले को ED के हवाले करने की मांग केंद्र सरकार से की

उन्होंने झारखंड में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज रामगढ़ में दिन में भी गोली चल रही है। उन्होंने हेमन्त सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप संभल जाओ नहीं तो भाजपा की सरकार बनते ही पाई पाई का हिसाब लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस धरना के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि झारखंड सरकार में लिप्त भ्रष्टाचारियों को ED के सुपुर्द कर उन्हें उनके करनी की सजा मिले।

भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस झामुमो और राजद गठबंधन सरकार ने जनता को सिर्फ लूटने काम किया है। ये लोग आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस रुपए से वोट खरीदने का काम करते।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने भी कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से चोली दामन का संबंध है, जिसके समर्थन से यह हेमंत सरकार आदिवासियों के जमीन लूटने में लगी है।

वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा (Ranjit Kumar Sinha) ने अपने संबोधन में कहा हमलोग नारा लगाते थे यह तो स्पष्ट है कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है । आज आइटी के सर्वे में राज्य सभा सांसद धीरज साहु के ठिकानों से कई सौ करोड़ नकदी निकलना ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड दिया ।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...