रामगढ़ उपचुनाव : 8वें राउंड में सुनीता चौधरी को अबतक मिले 94,622 वोट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी (Sunita Chowdhary) के निरंतर बढ़त बनाए जाने से उनके पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

21,587 वोटों से सुनीता चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को पीछे छोड़ चुकी है।

और अब तक बजरंग महतो (Bajrang Mahto) को 73,035 वोट मिले हैं। वहीं सुनीता चौधरी आगे होते हुए 94,622 वोट हासिल की। साथ ही मतगणना स्थल से लेकर पूरे चौक चौराहों पर आजसू और BJP के पार्टी के झंडे देखे जा सकते हैं।

बात दें कि AJSU प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने छठे राउंड में ही पिछली बार से अधिक वोट हासिल कर लिया। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में AJSU प्रत्याशी सुनीता चौधरी को 71,226 वोट मिले थ।

Image

रामगढ़ उपचुनाव : 7वां राउंड

सातवें राउंड में AJSU की सुनीता चौधरी ने 21776 वोट की बढ़त बना ली है। पहले राउंड में लगभग पांच हजार की बढ़त से शुरू हुआ सिलसिला अब 21 हजार से ज्यादा वोट की बढ़त तक पहुंच गया है। सुनीता चौधरी को कुल 83751 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर बजरंग महतो हैं जिन्हें 61975 वोट मिले हैं।

Share This Article