Homeझारखंडरामगढ़ में तेज आंधी तूफान से टूट कर गिरा बिजली का तार

रामगढ़ में तेज आंधी तूफान से टूट कर गिरा बिजली का तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh Electric wire Broke: रामगढ़ (Ramgarh) शहर में शनिवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। शहर के मेन रोड में ही AJSU कार्यालय के पास बिजली के हाई टेंशन तार (High Tension Wire) टूट कर गिर गए।

इससे 100 मीटर दूर पर पेड़ भी टूट कर गिर गए हैं। इसकी वजह से सड़क जाम हो गया। इसके अलावा भारी बारिश (Rain) की वजह से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बन गई। आवागमन अचानक से ठप हो गया।

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र बरकाकाना, भदानीनगर, भुरकुंडा, पतरातु, मांडू, कुजू, वेस्ट बोकारो, रजरप्पा, चितरपुर, गोला, दुलमी आदि क्षेत्रों में भी कई विशाल वृक्ष धराशाई हो गए। दर्जनों स्थानों पर बिजली के तार टूट कर गिरे हैं। पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विगत एक सप्ताह में रामगढ़ में चार बार ऐसे तेज आंधी और तूफान आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही 12 मई तक Yellow Alert जारी किया गया है।

मौसम में आए बदलाव की वजह से कई स्थानों पर तेज आंधी आने की संभावना है। ऐसी स्थिति में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होने की सलाह दी गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...