राज्यपाल रमेश बैस ने छिन्नमस्तिका दरबार में की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस बुधवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का रजरप्पा मंदिर परिसर में स्वागत किया गया।

उन्हें रजरप्पा मंदिर परिसर में ही जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल के रजरप्पा मंदिर दौरे के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के अलावा जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि अद्भुत प्रकृति के बीच मां छिन्नमस्तिका यहां विराजमान हैं, जो सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

आज उनका यह व्यक्तिगत कार्यक्रम था लेकिन यहां आने के बाद उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए मां से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद अब प्रदेश पटरी पर लौटा है। उम्मीद करते हैं झारखंड वासियों को आने वाला समय सुख समृद्धि प्रदान करेगा।

Share This Article