रामगढ़ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय में गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की।

इसके उपरांत उन्होंने वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं जैसे वज्रपात, अतिवृष्टि से मकान क्षति, जंगली जानवरों से झड़प, सड़क दुर्घटना में मृत्यु सहित अन्य आपदाओं में अस्वाभाविक रूप से मृत्यु होने के उपरांत आश्रितों, पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त सूची पर वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे सहित अन्य के साथ चर्चा करते हुए सभी आश्रितों एवं पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा को सभी थाना क्षेत्रों के साथ संपर्क कर नियमित रूप से उनके क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं कि विवरणी संबंधित अंचल कार्यालय तथा जिला स्तर पर राजस्व शाखा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष नगर परिषद युगेश बेदिया, अध्यक्ष जिला परिषद ब्रह्मदेव महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article