Latest Newsझारखंडदर्दनाक हादसा! झारखंड में बस और कार की टक्कर में 5 लोगों...

दर्दनाक हादसा! झारखंड में बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें Video

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड में बुधवार सुबह बस और कार की सीधी टक्कर में पांच लोगों की झुलस कर मौत हो गई।

बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

बताया गया है कि रामगढ़ बोकारो राजमार्ग संख्या-23 स्थित चितरपुर प्रखंड अंतर्गत लारी पनशाला पुल के पास कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

दर्नक हादसा! झारखंड में बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में लग गई आग 

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में कार पर सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

वहीं बस पर सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार महाराजा बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी और वैगनआर कार (बीआर01बीडी6318) रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही थी।

इस बीच लारी पनशाला पुल के पास कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Chitarpur, Ramgarh : चितरपुर: लारी पनशाला पुल के पास कार व बस के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, कार में फंसे 5 लोग जिंदा जले | Public App

कार में फंसे पांचों लोगों की जिंदा जलने से घटनास्थल पर ही मौत

इसके बाद देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार में फंसे पांचों लोगों की जिंदा जलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बस पर सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

इस दुर्घटना में बस में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी।

इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

खबरें और भी हैं...