Latest Newsझारखंडपारा शिक्षकों ने CM हेमंत पर लगाया अपना ही वादा भूलने का...

पारा शिक्षकों ने CM हेमंत पर लगाया अपना ही वादा भूलने का आरोप, मीटिंग में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh Para Teachers : पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren पर अपना वादा भूलने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रामगढ़ में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शामिल पारा शिक्षकों ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी दौरे में यह कहा था कि उनकी सरकार बनते ही पर शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। लेकिन अब इस सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है। हेमंत सोरेन ने अपने उसे वादे को भुलाकर पर शिक्षकों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

 विधानसभा के समक्ष 19 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन

बैठक की अध्यक्षता उतरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष Bhagwat Tiwari ने की। इस बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापक साथियों ने विचार व्यक्त किया तथा सबने मिलकर झारखंड सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया ।

वक्ताओं ने कहा कि अब तक हम सबका मूल मांग वेतनमान नहीं मिला ,जो खेद जनक है। झारखंड के समस्त सहायक अध्यापक पूरा विश्वास किए थे कि झारखंड में आदिवासी मूलवासी की सरकार बनेगी तो आम पारा शिक्षक जो आदिवासी मूलवासी है उनका उद्धार होगा। किंतु वो विश्वास टूट गया।

सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए पारा शिक्षक अब विधानसभा के समक्ष 19 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो 28 दिसंबर से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...