रामलला के दर्शन और आरती के समय में हुआ बदलाव

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramlala Mandir : ऋतु परिवर्तन और महाकुंभ के श्रद्धालुओं के दृष्टिगत श्रीराम लला के दर्शन अवधि में वृद्धि की गई है।मंगलवार को ट्रस्टी Dr. Anil Mishra ने नयी समय सारिणी जारी की है। नूतन व्यवस्था में प्रातः चार बजे मंगला आरती और पट बंद। सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती।

साथ ही बिड़ला धर्मशाला के सामने के मुख्य द्वार से दर्शन हेतु प्रवेश प्रारम्भ होगा ,जो रात 9 बजे तक अविरल चलता रहेगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती। सायंकाल सात बजे संध्या आरती और पंद्रह मिनट के लिए कपाट बंद होगा। रात्रि दस बजे शयन आरती और इसके बाद शेष रात्रि के लिए कपाट बंद हो जाएंगे।

अब NRI भी बनवा सकेंगे पास

ट्रस्टी Dr. Mishra ने बताया कि अब कोई भी NRI सीधे Counter पर अपना Passport प्रस्तुत करके पास बनवा सकता है।

बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र Trust ने निर्णय लिया है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिले सुगम दर्शन, इसलिए दर्शन अवधि बढ़ाया गया।

Share This Article