LPG की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बाराबंकी में आप कार्यकर्ताओं ने एलपीजी की किल्लत और मोदी सरकार की विदेश नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया, कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यूपी : मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश में हुई एलपीजी की किल्लत को लेकर शनिवार को बाराबंकी जनपद में पटेल चौराहे पर आप जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के जरिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान फेल्ड प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति फेल है और उसका दुष्परिणाम पूरा देश भोग रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।