
रांची : रांची में 12 अप्रैल 2026 को सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम 09:00 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहने वाली है। इस दौरान शहर के कई स्कूल और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
परीक्षा केंद्र (स्कूल/कॉलेज) की सूची:
- सेंट्रल एकेडमी, बरियातू रोड
- सरकारी गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातू
- महेंद्र प्रसाद इंटर वीमेंस कॉलेज, सर्कुलर रोड
- DAV नंदराज मॉडर्न स्कूल, लालपुर
- सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड
- सेंट जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड
- उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड
- फिरयालाल पब्लिक स्कूल, मेन रोड
- गॉसनर कॉलेज (उप-केंद्र A और B)
- DAV पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 धुर्वा
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा (A और B)
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, SAIL टाउनशिप धुर्वा
- विवेकानंद विद्या मंदिर, धुर्वा (A और B)
- सेंट पॉल कॉलेज, चर्च रोड
- छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, बूटी रोड
- सरकारी +2 हाई स्कूल, कांके
इन चीजों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
- 5 या उससे अधिक लोगों का एक साथ जमा होना
- लाउडस्पीकर या किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल
- हथियार या किसी भी प्रकार के शस्त्र लेकर चलना
- लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसी चीजें
- किसी भी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करना
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में सहयोग दें।

