झारखंड में कोरोना के 2088 एक्टिव मामले, पिछले 24 घंटे में 400 हुए स्वस्थ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना अब काबू में आने लगा है। तीसरी लहर में जितनी तेजी से संक्रमण बढ़ा उतनी ही रफ्तार से यह गिर भी रहा है। अब रोज नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा 300 से भी नीचे आ गया है।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है।

शुक्रवार सुबह को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से 400 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 261 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय दो हजार, 88 मामलों में सबसे अधिक 738 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,12 हजार, 898 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, दस हजार, 554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 99 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 35, बोकारो 55,चतरा से पांच, देवघर से 19, धनबाद से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 99 , गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से दो, गुमला से दो, जामताड़ा से एक ,खूंटी से चार, कोडरमा से दो, लातेहर से एक, लोहरदगा से पांच, पलामू से12, रामगढ़ से दो, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 32 हजार, 748 हो चुकी है। इस बीच कोरोना की जांच का सिलसिला जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, तीन लाख, 39 हजार, 240 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से दो हजार, 88 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 25 हजार, 346 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 314 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.28 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article