RANCHI : डोरंडा में सिंचाई विभाग के कर्मी के घर का ताला तोड़कर 4.5 लाख की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा (Doranda) स्थित सिंचाई विभाग (Irrigation Department), जल भवन में कार्यरत कर्मी SM इकबाल कादरी के घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने 4.50 लाख रुपये के गहने और नगद 14.5 हजार रुपये चुरा लिये। इस संबंध में SM इकबाल कादरी ने डोरंडा थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज (FIR) करायी है।

वह डोरंडा के निजाम नगर, मणी टोला के रोड नंबर-7 के रहनेवाले हैं। उन्होंने प्राथमिकी में लिखा है कि गत 20 दिसम्बर को सपरिवार समस्तीपुर (Bihar) गये थे।

पूरे मामले की जा रही है जांच

मंगलवार को जब समस्तीपुर से लौटे, तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़ कर नकद और गहने की चोरी की है। मो कादरी ने डोरंडा थाना और हटिया DSP को आवेदन देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article