झारखंड में कोरोना के 608 सक्रिय मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के आठ जिले में कोरोना के मरीज नहीं हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

हालांकि राज्य के अन्य जिलों में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक कोरोना से 24 लोग स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को सुबह तक कोरोना के 155 नए केस मिले हैं।

विभाग के अनुसार रांची से 53, बोकारो से आठ, चतरा से चार,देवघर से चार,धनबाद से 20, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 14,गिरिडीह से तीन, गुमला से एक, हजारीबाग से 12,जामताड़ा से एक,खूंटी से एक, कोडरमा से 23, पलामू से दो,सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से तीन मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 350160 हो गयी है। जबकि अबतक टोटल 17938571 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 608 सक्रिय केस हैं।

राज्य में कोरोना के अबतक 344410 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 174 है। जबकि जिले में कुल मरीज की संख्या 86640 है,जिले में कुल 84881 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article