रांची RIMS में चल रहा 61 COVID Positive मरीजों का इलाज, दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या फिर एक बार बढ़ी है।

रविवार तक रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 61 मरीज भर्ती हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को रिम्स में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 61 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में रविवार को कोविड पॉजिटिव के दो मरीज की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रिम्स में कोविड पॉजिटिव से मरने वाले मरीजों में 66 वर्षीय मोहजो टोप्पो और 36 वर्षीय काली तुरी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article