झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण या पदस्थापन किया है।

मंगलवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार अपर समाहर्ता भू हदबंदी हजारीबाग प्रदीप तिग्गा काे संयुक्त सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर नियुक्त किया है।

इसके अलावा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निदेशक रंजीत कुमार लाल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण देवघर के पद पर पदस्थापित निदेशक नयन तारा केरकेट्टा को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का निदेशक बनाया गया है।

स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थापित उप सचिव मोहम्मद आसिफ हसन को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का उपसचिव बनाया गया है।

पंचायती राज के सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित दीपू कुमार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का उप सचिव, रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित कुंवर सिंह पाहन को रांची का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

साथ ही देवघर जिले में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी परमेश्वर मुंडा को लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण देवघर का निदेशक बनाया गया है।

इधर गुमला जिले के कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका रानी टूटी को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान का उपनिदेशक और गढ़वा जिले के धुरकी के अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार को धनबाद नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।

Share This Article