Latest Newsझारखंडरांची के कडरू में पत्रकारों की दावत-ए-इफ्तार में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का...

रांची के कडरू में पत्रकारों की दावत-ए-इफ्तार में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dawat-e-Iftar: रांची शहर के कडरू में जामिया नगर स्थित जामिया बैंक्वेट हॉल (Jamia Banquet Hall) में सोमवार को गंगा-जमुनी तहजीब (Ganga-Jamuni Culture) का शानदार नजारा देखने को मिला।

Image

शाम को मगरिब की अजान से पहले हॉल में जमा हुए रोजेदारों का दुआ के लिए एक साथ हाथ उठना और उनसे मुहब्बत जताने आये होली (Holi) के रंगों में रंगे हिंदू भाइयों का हर दुआ पर आमीन कहना, फिर एक-दूसरे को गले लगाना, मगरिब की अजान हुई, तो एक दस्तरख्वान पर रोजेदारों और हिंदू भाइयों का एक साथ इफ्तार करना हिंदुस्तान की असली तस्वीर उकेर रहे थे।

Image

मौका था रमजान के 14वें रोजे पर दावत-ए-इफ्तार (Dawat-e-Iftar) का। और, मुहब्बत-भाईचारे की यह दावत दी थी रांची के सहाफी, Association of Working Journalists ने।

Image

इस दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

Image

इस मौके पर रांची के SSP सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे और मुहब्बत के लिए खुदा से दुआ की।

Image

इस मौके पर DIG कार्मिक नौशाद आलम, रांची के SSP चंदन कुमार, ट्रैफिक SP सुमित कुमार, DySP प्रकाश सोय, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सह सचिव रतन लाल, पत्रकार गौतम चौधरी, सिविल सर्जन डॉक्टर शाहबाज आलम, समाजसेवी हाजी इबरार अहमद, डॉ असलम परवेज, मुस्तकीम आलम, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारिक हुसैन, अकीलुर्रहमान, खुर्शीद हसन रूमी सहित कई गणमान्य ने शिरकत की।

Image

पत्रकार शाहीन अहमद, गुलाम शाहिद, सैयद रमीज जावेद, आसीफ नईम, आदिल रशीद, शारिब इब्राहिम, मो. इमरान, मो. फहीम, मो. कामरान, मुकर्रम हयात ने बारी-बारी से तमाम मेहमानों और रोजेदारों का स्वागत किया।

Image

इफ्तार के बाद रोजेदारों ने वहीं हॉल में नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी गयी।

Image

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...