डुमरी जीत के बाद CM हेमंत बोले, यह 2024 लोकसभा का आगाज, जनता ने…

डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डुमरी विधानसभा सीट (Dumri Assembly Seat) पर उप चुनाव के परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है। राज्य की जनता ने ठान लिया है कि झारखंड में अब सिर्फ जनतंत्र चलेगा, धनतंत्र नहीं। यहां सिर्फ और सिर्फ झारखंडियों की सरकार चलेगी।

झारखंड से किसका होगा सूपड़ा साफ

BJP और AJSU के छल और अहंकार का अब झारखंड से सूपड़ा साफ होना तय है।

उन्होंने कहा कि डुमरी उप चुनाव में JMM (गठबंधन) प्रत्याशी बेबी देवी को स्नेह देने के लिए डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को अनेकों धन्यवाद और आभार। बेबी देवी स्व. टाइगर जगरनाथ दा के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी। झारखंड हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे।

Share This Article