Latest Newsझारखंडरांची में मां के बाद बेटे का भी मिला शव, किराए के...

रांची में मां के बाद बेटे का भी मिला शव, किराए के मकान में रहता था परिवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची स्थित बड़ा तालाब में 13 जनवरी को जिस महिला का शव मिला था उसके दो दिन बाद शनिवार की सुबह वहीं उसके नौ साल के बेटे ऋषि बनर्जी का भी शव मिला है।

महिला की पहचान ताना बनर्जी के रूप में हुई है। मूल रूप से धनबाद का रहने वाला यह परिवार रांची के देवी मंडप रोड में किराए के मकान में रहता था।

दो दिन पहले महिला का शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई।

इस क्रम में पता चला कि मामला रांची का ही है। मां-बेटे पति की शराब की लत से परेशान होकर बुधवार की शाम साथ में बाहर निकले थे और बड़ा तालाब में डूबकर जान दे दी।

कोतवाली थाना पुलिस मृत महिला के पति कौशिक बनर्जी से पूछताछ कर रही है।

उसने पुलिस को बताया है कि उसे शराब पीने की आदत है। इससे उसकी पत्नी नाराज रहती थी। वह उसे अक्सर कहती थी कि शराब छोड़ दे नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी।

इसके लिए दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था लेकिन वह शराब नहीं छोड़ा। नतीजा उसकी पत्नी ही उसके छोड़ कर चली गई।

मूल रूप से धनबाद के रहने वाला कौशिक बनर्जी यहां एक निजी दफ्तर में काम करता था। 2011 में उसकी शादी हुई थी और शादी के दो साल बाद उसे बच्चा हुआ था।

रांची आने के बाद उसके खाने-पीने के शौक के कारण वह लगातार कर्ज में डूबता चला जा रहा था। पत्नी इस बात से भी नाराज रहा करती थी।

spot_img

Latest articles

पैदल यात्रा से जागरूकता का संदेश, रांची पहुंची खास टीम

Special Team Reached Ranchi : Ranchi में गुरुवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक मुलाकात...

दावोस में झारखंड की दस्तक, CM हेमंत सोरेन निवेश को लेकर उत्साहित

Jharkhand makes its Debut in Davos : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren विश्व आर्थिक...

झारखंड में ठंड का असर बरकरार, न्यूनतम तापमान अब भी सर्दी बढ़ा रहा

Cold wave continues in Jharkhand : झारखंड में ठंड का असर अभी भी साफ...

ED बनाम झारखंड पुलिस, अब हाईकोर्ट में होगी अधिकारों की लड़ाई

ED vs Jharkhand Police : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य पुलिस के...

खबरें और भी हैं...

पैदल यात्रा से जागरूकता का संदेश, रांची पहुंची खास टीम

Special Team Reached Ranchi : Ranchi में गुरुवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक मुलाकात...

दावोस में झारखंड की दस्तक, CM हेमंत सोरेन निवेश को लेकर उत्साहित

Jharkhand makes its Debut in Davos : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren विश्व आर्थिक...