झारखंड में इन सभी विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप: जगरनाथ महतो

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

अब सारी शिक्षा व्यवस्था ऑनलाइन हो गयी। इस बीच सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

मुलाकात करने के पीछे वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में गरीबों के बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौंवी कक्षा के ऊपर के सभी बच्चों को एक लैपटॉप दिया जाये। इससे उनकी पढ़ाई पर असर नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि उन्हों पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री उनकी बातों को मान लेंगे। जल्द ही इस विषय में सकारात्मक कदम सरकार उठायेगी।

Share This Article