रांची अल्ताफ मर्डर केस : आरोपी अली ने कोर्ट में किया सरेंडर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए अल्ताफ हत्याकांड मामले का प्रमुख आरोपी अली ने रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी अजय गुड़िया की अदालत में शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अली अल्ताफ मर्डर केस का प्रमुख आरोपी है और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसे कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित पेंटालून के पास 14 जुलाई को अल्ताफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में वर्चस्व की लड़ाई में अल्ताफ की हत्या हुई थी।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में दस अपराधियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किये गये अपराधियों में राशिद अंसारी, साहेब खान, मोहम्मद चांद ,मोहम्मद राज, निजार अख्तर, शाहबाज करतूस, राशिद अंसारी, सरफराज कुरैशी मोहम्मद वारिस और सैफ अली खान शामिल है।

गिरफ्तार अपराधियों में राशिद अंसारी, मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज का अपराधिक इतिहास रहा है।

राशिद अंसारी के खिलाफ डोरंडा थाना में पांच, लोअर बाजार थाना में एक और सुखदेवनगर थाना में एक मामला दर्ज है।

जबकि मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज के खिलाफ डोरंडा थाना में एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 गोली का खोखा, तीन पिस्टल, दो बाइक, एक स्कूटी समेत कई अन्य सामान बरामद किया था।

Share This Article