ATS ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी को किया गिरफ्तार

दोनों को धनबाद पुलिस के सहयोग से ATS ने गिरफ्तार किया है, दोनों के पास से पांच मोबाईल फोन बरामद किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह (Prince Khan Gang) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में डिम्पी उर्फ दानिश मल्लिक और तनवीर तस्लीम उर्फ किशन खान शामिल है।

दोनों को धनबाद पुलिस के सहयोग से ATS ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पांच मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

शुक्रवार को झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर (IG Campaign AV Homkar) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से दिये गये आदेश पर ATS लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।

इसके खिलाफ धनबाद में अलग-अलग थाने में तीन मामले दर्ज

इसी क्रम में ATS ने प्रिंस खान गिरोह के मुख्य सदस्य डिम्पी उर्फ दानिश मल्लिक को गिरफ्तार किया है। डिम्पी धनबाद के जमीन व्यवसायी शहजादा खान तथा नन्हें खान हत्याकांड का मुख्य आरोपित है।

इसके जरिये प्रिंस खान गिरोह (Prince Khan Gang) के वसूले गये रंगदारी के पैसों का निवेश जमीन व्यवसाय और हथियार खरीदने में किया जा रहा था। इसके खिलाफ धनबाद में अलग-अलग थाने में तीन मामले दर्ज है।

Share This Article