संथाल से निकली बाबूलाल की संकल्प यात्रा रांची में होगी संपन्न, 28 अक्टूबर को…

जानकारी के अनुसार बाबूलाल ने अब तक आठ चरणों की अपनी संकल्प यात्रा पूरी कर ली है, 57 दिनों में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व चीफ मिनिस्टर बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने 17 अगस्त से संथाल परगना के भोगनाडीह से अपनी संकल्प यात्रा (Resolution Journey) शुरू की थी। यह यात्रा 28 अक्टूबर को राजधानी रांची में एक बड़ी जनसभा के साथ संपन्न होगी।

आठ चरणों की यात्रा पूरी

जानकारी के अनुसार बाबूलाल ने अब तक आठ चरणों की अपनी संकल्प यात्रा पूरी कर ली है। 57 दिनों में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है। नौवें और आखिरी चरण की यात्रा दुर्गापूजा के बाद ईचागढ़ से शुरू होगी।

बाबूलाल मरांडी 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और उसके बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को वे रांची पहुंचेंगे।

यहां मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में बाबूलाल छह विधानसभा क्षेत्रों- रांची, खिजरी, कांके, हटिया, मांडर और तमाड़ की सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 73 दिन की यात्रा के साथ बाबूलाल मरांडी की 81 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्रा समाप्त हो जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply