रांची में ब्राउन शुगर के साथ पिन्टू गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Brown Sugar Smuggler Arrested: राजधानी की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर (Brown Sugar) के साथ तस्करी के आरोपित पिन्टू साह को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

इसके पास से 26 ग्राम Brown Sugar और एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से एक व्यक्ति Brown Sugar (मादक पदार्थ) लेकर रांची के सुखदेवनगर क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहा है।

सूचना के बाद कोतवाली DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आकाशवाणी रातू रोड के पास पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह सासाराम से रांची में Brown Sugar Supply करता है और बीच-बीच में रांची लाकर भी देता है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिटी SP राजकुमार मेहता, DSP प्रकाश सोय और थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article