रांची में व्यक्ति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, नर बलि चढ़ाने की बात से पुलिस ने किया इंकार, कह दी ये बड़ी बात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिताईडीह गांव में गुरुवार को दातुन काटने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुआ है।

इस घटना के बाद नर बलि चढ़ाने का अफवाह भी उड़ गया, जिससे पुलिस ने इंकार किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पिताईडीह गांव में हराधन लोहरा और तरुण महतो के बीच दातुन काटने को लेकर विवाद हुआ था।

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। विवाद बढ़ गया और दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगा।

विवाद के दौरान तरुण महतो (28) ने धारदार हथियार (टोनो) से हराधन लोहरा (35) के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से हराधन लोहरा को तमाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि गुस्से में उसने वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article