रांची ओरमांझी में टायर फटने से बस पलटी, पांच लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक बस पलट गयी। बस पलटने से पांच लोग घायल हो गए हैं।

जबकि एक यात्री का हाथ टूट गया। सभी घायल यात्री को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह बस रामगढ़ से रांची आ रही थी। लेकिन रास्ते में ही टायर फटने से बस पलट गयी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना ओरमांझी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओरमांझी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं।

घायल यात्री के परिवार वालों को जानकारी दे दी गयी है। डॉक्टर के अनुसार सभी खतरे से बाहर है।

Share This Article