RANCHI : नदी में गिरी कार, एक की मौत, 8 घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक कार (Car) अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना में एक मासूम श्रेया की मौत (Shreya Death) हो गई, जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से पानी में गिरे लोगों को निकालकर अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया ।

जानकारी के अनुसार रातू के रहने वाले चंदन कुमार चौबे अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुरुवार की सुबह दशमफॉल पिकनिक मानने कार से गए थे।

वहां से रात में सभी लोग एक कार में बैठकर वापस रातू चट्टी जा रहे थे। तुपुदाना (Tupudana) ओपी क्षेत्र के करकट्टा पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गयी।

श्रेया को मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

नदी में गिरी कार में बैठे सभी लोग पानी में डूबने लगे। इस दौरान डूब रहे लोगों ने बचाव के लिए आवाज लगायी। उस रास्ते से गुजर रहे एक साइकिल सवार ने उनकी आवाज सुनी और उसने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी।

मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पानी में डूब रहे लोगों को निकाला और सभी घायलों को नामकुम स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया गया ।

मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही तुपुदाना पुलिस भी मौके पर पहुंची । जांच के बाद श्रेया को मौजूद चिकित्सकों ने मृत (Death) घोषित कर दिया।

Share This Article