Latest Newsझारखंडरांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न,...

रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, सुख-समृद्धि की कामना…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में लोक आस्था का महापर्व छठ उत्साह और उमंग (Chhath) के साथ सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य (Surya Ardhya) देने के बाद संपन्न हो गया।

महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के चौथे दिन सुबह छठ व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रांची में आधी रात के बाद से ही जलाशयों के आसपास मेला जैसा नजारा देखने को मिला। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए दौरा में प्रसाद सजा कर छठ व्रतियों के साथ-साथ हर कदम जलाशयों-तालाबों की ओर बढ़ते दिखे।

रांची के अरगोड़ा तालाब, विवेकानंद सरोवर, बटन तालाब, शालीमार तालाब, हटिया डैम, हटनिया तालाब, कांके डैम, स्वर्णरेखा नदी, तिरिल तालाब और डिस्टलरी तालाब के साथ साथ अन्य जलाशयों में छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था और लाइटिंग के बीच छठव्रतियों (Chhathvratis) ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और ब्रहांड के कल्याण की कामना भगवान सूर्य से की।

SSP लगातार कर रहे थे मॉनिटरिंग

इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने कॉलोनी, आवासीय परिसर के बाहर बनें कृत्रिम तालाब और अपार्टमेंट की छतों पर भी अस्थायी जलाशय निर्माण कर भगवान सूर्य की उपासना की।

इस दौरान प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा की भुगतान इंतजाम किए गए थे। राजधानी रांची में छठ पर्व को लेकर 1200 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावे एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को भी तैनात किया गया था।

ड्रोन कैमरे से प्रमुख छठ घाटों की निगरानी भी की जा रही थी। सिटी SP राजकुमार मेहता, ग्रामीण SP मनीष टोप्पो, ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव, कोतवाली DSP प्रकाश सोय सहित अन्य डीएसपी और थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में छठ घाटों पर निगरानी कर रहे थे।

SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) लगातार कंट्रोल रूम से छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। साथ ही लगातार वायरलेस से अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...