रांची पंच मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को महाअष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां शीश झुकाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मां दुर्गा से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी को कोरोना संक्रमण से बचाएं।

राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बना रहे। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article