प्रभु यीशु ने मानवता का संदेश देते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुड फ्राइडे पर प्रेम, दया, त्याग और मानवता के संदेश का स्मरण कर समाज में सहिष्णुता, भाईचारा और करुणा बढ़ाने की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुड फ्राइडे के अवसर पर लोगों से ईसा मसीह के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि प्रभु यीशु ने प्रेम, दया, त्याग, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। गुड फ्राइडे का यह पावन दिन हमें प्रेम, क्षमा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए हम समाज में भाईचारे, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को और सशक्त करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।