CM हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करम पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सोरेन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ''प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने प्रकृति पूजा करम पर्व (Karam Parv) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री सोरेन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”प्रकृति-पूजा करम पर्व (Karam Parv) के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये:सोरेन

सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व।

प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।”

Share This Article