कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा के साथ है खड़ी: फुरकान अंसारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि पार्टी सत्य और अहिंसा के साथ खड़ी है।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमारा कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे अन्नदाता हैं। लेकिन 700 बेगुनाह किसानों की जान चली गई।

हज़ारों किसान पिछले एक साल से भीषण गर्मी, सर्दी, बरसात झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे किसानों पर देशद्रोही होने जैसे गंदे-गंदे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का हर प्रयास किया। लेकिन हमारे किसान अपने हक़ के लिए डटे रहे।

किसानों ने हिंसा का जवाब अहिंसा से दिया और उनकी जीत हुई। ये सिर्फ किसानों की जीत नही बल्कि पूरे देश कि जीत है। कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा के साथ खड़ी है। न्याय के लिए सदैव आंदोलन करती है। कांग्रेस पार्टी हमारे अन्नदाताओं के साथ हमेशा खड़ी है और उनके हक के लिए आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

Share This Article