रांची DC ने इस पदाधिकारी को किया सस्पेंड

मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार की सुबह 10:30 बजे गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस वक्त इस गोदाम में कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi JSFCL Staff Suspend : झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFCL) के कडरू-2 स्थित गोदाम के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को इस गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने गोदाम में कई अनियमिताएं पकड़ी थी। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए रांची के DC राहुल कुमार ने गोदाम प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

गायब मिले थे पदाधिकारी

मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार की सुबह 10:30 बजे गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस वक्त इस गोदाम में कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था।

कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया। उसके बाद कुछ अधिकारी आनन-फानन में गोदाम पहुंचे। मंत्री इससे काफी नाराज हुए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में स्टॉक का मिलान किया। इसमें एक महीने की डाटा एंट्री अपडेट नहीं मिली। इस पर मंत्री ने पदाधिकारियों की क्लास ले ली। उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।

उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि गरीबों का अनाज चोरी करनेवाले और लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

Share This Article