HomeझारखंडRANCHI : कोडरमा में मिला दो दिनों से लापता CCL अधिकारी का...

RANCHI : कोडरमा में मिला दो दिनों से लापता CCL अधिकारी का शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/कोडरमा: पिछले दो दिन से लापता CCL अधिकारी गोरे लाल सिंह का शव लाराबाद के समीप से बरामद हुआ है।

शनिवार की सुबह सुभाष नगर कॉलोनी से सुबह में टहलने निकले मगध संघमित्रा क्षेत्र के CCL अधिकारी गोरेलाल सिंह लापता हो गए थे।

मूलरूप से सतगावां के माधोपुर निवासी और CCL अधिकारी गोरेलाल सिंह दो दिनों से खलारी से लापते थे।

वे खलारी में शनिवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। अधिकारी की पत्नी और भाई ने हजारीबाग (Hazaribagh) पहुंच कर उनकी तलाश की थी, परंतु कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई है

रविवार की शाम लापता अधिकारी के बेटे सुमन सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ खलारी थाना पहुंचकर उनके लापता होने का सनहा दर्ज कराया।

खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया था कि रविवार से उनके मोबाइल लोकेशन (Mobile Location) के आधार पर तलाश की जा रही थी।

इस बारे में परिजनों से भी पूछताछ की गयी। पुलिस ने उनके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर कोडरमा, हजारीबाग, झुमरीतिलैया आदि जगहों पर परिजनों के माध्यम से खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिल पाया।

गोरेलाल सिंह के बारे में लोगों ने बताया कि वे काफी सीधे व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

जानकारी के अनुसार उनके मोबाइल का लोकेशन पिछले कई घंटे से कोडरमा (Koderma) मिल रहा था।

सोमवार की सुबह उनका शव लाराबाद के समीप से बरामद किया गया। उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

खबरें और भी हैं...