Ranchi Dhanteras 2026: राजधानी में धनतेरस पर बाजार गुलजार दिखा। रांची के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सभी वस्तुओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद लोगों ने पिछले साल की तुलना में करीब 15 प्रतिशत अधिक की खरीदारी की। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल धनतेरस पर 164 किलो सोना और 217 किलो चांदी खरीदी गई। वहीं लगभग 3000 कारें की भी खरीदी गई।

जानिए क्या रहा सबसे डिमांड में…
Ranchi Dhanteras 2026: लोगों ने पीतल-कांसे और एल्युमिनियम बर्तनों की खूब खरीदी की। इस वर्ष तीन लेयर वाले स्टील के बर्तनों के साथ पीतल, कांसा और एल्युमिनियम के बर्तनों की डिमांड ज्यादा रही। पूजा के लिए पीतल के दीपक, स्टील के छोटे-छोटे इडली स्टैंड, बर्तन स्टैंड और कांसे की बोतलों की भी लोगों ने खूब खरीदा। वहीं, लोगों ने नॉन-स्टीक बर्तनों पर भी खूब दिलचस्पी दिखाई। झारखंड चैंबर के अनुसार, रांची में धनतेरस पर लगभग 20 करोड़ के बर्तनों का कारोबार किया गया।

दो करोड़ रुपए कीमत की दो कारें भी बिकी
Ranchi Dhanteras 2026: इस साल, लेटेस्ट डिजाइन और AI वाले फ्रिज और टीवी की ज्यादा मांग रही। खासकर 45 से 65 इंच के एलईडी टीवी लोगों ने अधिक खरीदा। शहर के कारोबारियों ने बताया कि, इस बार लगभग 100 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्शन में रांची में करीब तीन हजार कारें और नौ हजार दोपहिया गाड़ियों की खरीदी की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 20% अधिक है। वहीं, इस बार दो करोड़ रुपए कीमत की दो कारें भी बिकी हैं।


