
Student dies after jumping into Dhurva Dam: राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है, जो पुंदाग क्षेत्र के सेल सिटी में रहती थी।
घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत की है, लेकिन अभी तक आत्महत्या की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।
बीआईटी मेसरा की छात्रा थी निमिषा
बताया जा रहा है कि निमिषा झा बीआईटी मेसरा से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से परेशान और उदास थी। इसी बीच उसने धुर्वा डैम में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा के पास से उसका आईडी कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह कदम उठाया गया।
