Major Accident at Morhabadi Fair : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में घूमने आए एक युवक को अचानक बिजली के तार से करंट लग गया।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह बिजली सप्लाई को बंद किया गया और युवक को करंट से अलग किया गया।
इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय तक करंट की चपेट में फंसा रहा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
प्रशासन ने जांच शुरू की, मेला अस्थायी रूप से बंद
मामले को लेकर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मेले की बिजली व्यवस्था बंद कर दी गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले की गतिविधियों को रोक दिया गया है।


