डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव 30 से, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज

रांची में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव होगा। एआई सहायक सहज, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ योजना, एचएमआईएस पोर्टल समेत कई सेवाएं शुरू होंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। रांची स्थित होटल बीएनआर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एबीडीएम, झारखंड के अभियान निदेशक सह स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कॉन्क्लेव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और पहलों की शुरुआत की जाएगी। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया एआई सहायक ‘सहज’, टेलीमेडिसिन, मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल, डिजिटल डैशबोर्ड, अस्पतालों में ऑनलाइन भुगतान और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं मुख्य रूप से शामिल हैं।

कार्यक्रम के सुचारू व व्यवस्थित संचालन के लिए विशेष जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं, जिसके तहत डॉ. नेहा अरोड़ा को वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव ने सफल आयोजन को लेकर विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस भव्य कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी एजेंसियां, स्वास्थ्य एवं तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ और उच्च अधिकारी भाग लेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।