रांची विश्वविद्यालय ने जारी की पीएचडी साक्षात्कार के लिए अंतिम चयन सूची, एमबीए और बीबीए के अनुबंध प्राध्यापकों का परिणाम भी घोषित

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश 2026 के इंटरव्यू के लिए 567 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की है। जल्द जारी होगी साक्षात्कार की विस्तृत तिथि।

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2026 के साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय विनियम-2026 के तहत तैयार की गई इस सूची में विभिन्न संकायों के 567 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। नियमों के अनुसार, उपलब्ध सीटों के विरुद्ध संबंधित विभाग व आरक्षण श्रेणी में अधिकतम तीन अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, साक्षात्कार की विस्तृत तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी और साक्षात्कार को विधिवत पूरा किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या के संदर्भ में मानव विज्ञान में 3, बॉटनी में 11, रसायन विज्ञान में 3, वाणिज्य एवं प्रबंधन में 30, अर्थशास्त्र में 36, अंग्रेजी में 72, भूगोल में 54, भूगर्भशास्त्र में 5, हिंदी में 57, इतिहास में 30, हो में 7, गृह विज्ञान और सीएनडी में 8, खड़िया में 3, खोरठा में 6, कुरमाली में 6, कुड़ुख में 18, गणित और टीआरएल में 13, मुंडारी में 3, नागपुरी में 15, पंचपरगनिया में 11, दर्शनशास्त्र में 35, भौतिकी में 6, राजनीति विज्ञान में 30, मनोविज्ञान में 20, संस्कृत में 10, संथाली में 12, समाजशास्त्र में 10 और ग्रामीण विकास में 12, जबकि उर्दू में 17 और पर्यावरण विज्ञान में 34 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों को मोरहाबादी स्थित संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में निर्धारित समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार की तिथि में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ एक-एक छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार की तिथि और आगामी अपडेट की जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ranchiuniversity.ac.in) देख सकते हैं।
इसके साथ ही, रांची विश्वविद्यालय ने एमबीए और बीबीए के अनुबंध सहायक प्राध्यापकों की चयन सूची भी जारी कर दी है।

इसमें डॉ. मदनजीत कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक झा, डॉ. नाफिश हसन, डॉ. मोयप्रिया, डॉ. जयश्री और शुभांजलि भटनागर का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां विशुद्ध रूप से संविदा आधारित हैं और यदि प्रस्तुत सूचनाओं या दस्तावेजों में कोई विसंगति पाई जाती है, तो नियुक्ति बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी जाएगी। वहीं, जेआरएफ की पात्रता अवधि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है कि जेआरएफ की तिथि से 3 वर्ष के भीतर प्रवेश लेने पर ही फेलोशिप मिलेगी, जबकि 3 वर्ष बाद प्रवेश पर बिना फेलोशिप के पीएचडी में दाखिला माना जाएगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।