JSSC-CGL पेपर लीक मामले में आरोपी कुंदन कुमार और समीर दो दिनों की सीआईडी रिमांड पर

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: आरोपी कुंदन कुमार और समीर दो दिनों की सीआईडी रिमांड पर।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
JSSC-CGL Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) की परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों—कुंदन कुमार और समीर कुमार को दो दिनों की रिमांड पर लिया है।
सीआईडी दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की सेटिंग किस स्तर पर और किसके माध्यम से हुई थी। जांच एजेंसी मुख्य रूप से यह खंगालने में जुटी है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन लोग पर्दे के पीछे शामिल हैं। पूछताछ के दौरान सामने आ रहे तमाम तथ्यों और जानकारियों का सत्यापन भी सीआईडी द्वारा किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुंदन कुमार पर खुद पैसे देकर परीक्षा पास करने की कोशिश करने के साथ-साथ अन्य परीक्षार्थियों की भी सेटिंग कराने के गंभीर आरोप हैं। वहीं, समीर कुमार का नाम भी मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद से लगातार सुर्खियों में है। सीआईडी की इस रिमांड अवधि के दौरान मिलने वाले अहम सुरागों के आधार पर इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य चेहरों पर भी शिकंजा कसे जाने की पूरी उम्मीद है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।