गिरिडीह में बहस के बाद 10 युवकों ने पुलिस अधिकारी के बेटे को बेतहाशा पीटा, मौत

गिरिडीह के बांदरकुपी स्थित भोजनालय में कहासुनी के बाद 24 वर्षीय ऋतिक यादव की कथित पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क के किनारे स्थित एक भोजनालय में कहासुनी के बाद 10 युवकों ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे को कथित तौर पर बेतहाशा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय ऋतिक यादव बोकारो जिले में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक के बेटे थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने बताया, “यादव बृहस्पतिवार रात दोस्तों के साथ बांदरकुपी स्थित भोजनालय में गए थे, जहां उनकी एक समूह के साथ तीखी बहस हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और यादव की बुरी तरह पिटाई की गई।” अधिकारी ने बताया कि यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।