बिरसा मुंडा जेलकर्मी अवधेश कुमार से ED कल करेगी पूछताछ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi ED: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में पदस्थापित पुलिसकर्मी अवधेश कुमार से ED सोमवार को पूछताछ करेगी।

ED ने अवधेश कुमार को सात मई को नोटिस भेजकर 13 मई को ED के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था। इससे पहले भी ED ने अवधेश कुमार को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

छह जनवरी को ED ने साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन और इसी केस में ED के गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में चार लोगों को समन किया था।

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू को ED ने 16 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था। वहीं, साहिबगंज के DC रामनिवास यादव को 11 जनवरी को ED ने बुलाया था।

मुख्यमंत्री के करीबी मित्र और पेशे से Architect विनोद कुमार सिंह को 15 जनवरी को और जेल के वार्डन अवधेश कुमार सिंह को 11 जनवरी की उपस्थित होने का समन दिया गया था।

Share This Article