रांची प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बुधवार को प्रमाण पत्र मिला। बुधवार को रांची प्रेस क्लब में निर्वाचन पदाधिकारी ऐपी वर्मा ने सभी को प्रमाण पत्र दिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय मिश्र, उपाध्यक्ष पिन्टू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा,

कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ”मंटू” सहित कार्यकारिणी सदस्य रूपम, माणिक बोस, संजय कुमार रंजन, किसलय शानू, धर्मेंद्र गिरी, परवेज़ कुरैशी, राज वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, राकेश कुमार उपस्थित थे।

कार्यकारिणी सदस्य दीपक जायसवाल की अनुपस्थिति में उनका प्रमाण पत्र धर्मेंद्र गिरी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सचिव अखिलेश कुमार सिंह सहित रांची प्रेस क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।

Share This Article