Homeझारखंडरांची में फर्जी महिला कलेक्टर मोनिका गिरफ्तार, घर में रखे हुए है...

रांची में फर्जी महिला कलेक्टर मोनिका गिरफ्तार, घर में रखे हुए है बॉडीगार्ड, कार और रसोईया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने खुद को आईएएस IAS अफसर बताकर अशोक नगर में रह रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को अरगोड़ा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुद को आईएएस IAS बता कर रह रही मोनिका नाम की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली मोनिका ने खुद को 2020 बैच की आईएएस IAS अफसर बता घर किराये पर ले रखा था।

उसके पिता शेषमणि स्कूल के प्रिंसिपल हैं जबकि मां ब्लॉक मैं असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है।

घर में रखे हुए है बॉडीगार्ड, कार और रसोईया 

मोनिका खुद को आईएएस साबित करने के लिए घर में बॉडीगार्ड, कार और रसोईया भी रखा हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मोनिका अशोक नगर के रोड नंबर एक डॉक्टर डीके राय के मकान सी/06 में किराए में रहती थी।

उसकी गाड़ी पर भी असिस्टेंट कलेक्टर जमशेदपुर का बोर्ड लगा हुआ था। मोनिका ने बताया था कि वह प्रशिक्षु आईएएस अफसर हैं और फिलहाल उसकी तैनाती जमशेदपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में है।

रांची में यहां फोन कर जंगल में बुलाया और कर दी महिला की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

डॉ डीके राय को मोनिका की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कई बार पूछताछ करने पर मोनिका उन्हें यही बताती कि फिलहाल वह छुट्टी पर हैं। इसलिए जमशेदपुर नहीं जा रही हैं।

शक होने पर मामले की जानकारी अरगोड़ा थाने को दी

शक होने पर मामले की जानकारी अरगोड़ा थाने को दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंच कर उससे पूछा कि आपकी पोस्टिंग कहां है तो उसने बताया कि वह 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में जमशेदपुर में पदस्थापित हैं।

मोनिका के पास से झारखंड सरकार का फर्जी लोगो, डिप्टी कलेक्टर का फर्जी लेटर पैड बरामद किया गया है। उसने आईएएस अधिकारी का फर्जी आई कार्ड भी बनवा रखा था, लेकिन उसने पुलिस के डर से उसे फेंक दिया था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कपट पूर्ण आशय से लोक सेवक का प्रतिरोपण करना और टोकन का धारण करना, छल के प्रयोजन से कूटरचना कर झूठा बोर्ड और पेड बनाना को लेकर भादवी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान अभी जारी है।

छापेमारी में सब इंस्पेक्टर सतीश बरनवाल देवी झा रोहित झा शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन पर छापेमारी की गई और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...