रांची के पंडरा में हुई फायरिंग, एक युवक घायल, रिम्स में हॉस्पिटलाइज

उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है, उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, गोली मारने के बाद अपराधी घटना स्थल से तत्काल फरार हो गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बुधवार को राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित एलएन मिश्रा कॉलोनी में गोलीबारी कर मनीष (Manish) नाम के युवक को अज्ञात अपराधियों ने (Firing) घायल कर दिया।

उसकी आंख में गोली (Firing) लगी है। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली मारने के बाद अपराधी घटना स्थल से तत्काल फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस हमलवारों की तलाश कर रही है।

अपर बाजार की एक दुकान में काम करता है घायल युवक

घायल युवक मनीष रांची के अपर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में काम करता है। एलएन मिश्रा कॉलोनी (LN Mishra Colony) स्थितअपने घर के बाहर वह खड़ा था।

तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पर वहां पहुंचे और घायल युवक को रिम्स पहुंचाया।

Share This Article