693 छात्र-छात्राओं को बांटी गई साइकिल, कल्याण मंत्री बोले- शिक्षा को बढ़ावा देने पर हैं सरकार का जोर

रांची में कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने 693 छात्रों को साइकिल वितरित की। सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए योजना लागू की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं के तहत सोमवार को रांची में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने TVS सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जगन्नाथपुर रांची क्लस्टर प्वाइंट से 10 स्कूलों के कुल 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे मोशन एजुकेशन से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र अपने सपनों को साकार कर सकें। कल्याण मंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को स्कूल की दूरी के कारण पढ़ाई में कठिनाई होती है, उनके लिए यह योजना बेहद उपयोगी साबित होगी और ड्रॉपआउट दर को कम करने में मदद मिलेगी।

बता दें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। रांची जिले में वर्ष 2026-27 के लिए कुल 16,780 साइकिलों के वितरण की स्वीकृति दी गई है। मौके पर समेकित जनजाति विकास अभिकरण रांची की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक तथा TVS सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जगन्नाथपुर रांची की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।