रांची में यहां नक्सली की पत्नी का 5 साल यौन शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया और अब हुआ यह

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी रांची में लड़कियों व महिलाओं के साथ यौन शोषण का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

हद तो तब हो जाती है जब शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया जाता है फिर शादी से इनकार कर दिया जाता है।

एक ऐसा ही संगीन मामला सामने आया है, जहां नक्सली की पत्नी के साथ पांच साल यौन शोषण किया गया। इस दौरान दो बार गर्भपात भी कराया लेकिन शादी की जब बात आयी तो साफ इनकार कर गया।

रांची में यहां नक्सली की पत्नी का 5 साल यौन शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया और अब हुआ यह

मामले में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी रवींद्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बता दें कि साल 2015 में खूंटी के कर्रा इलाके में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में पीड़िता का नक्सली पति मारा गया था।

क्या है मामला

पति की मौत के बाद उसकी पत्नी खूंटी छोड़कर रांची में रहने आ गई। यहां वह अपना जीवन यापन कर रही थी। इसी बीच खूंटी का ही रहने वाला रवींद्र उसके घर आने-जाने लगा, जो पीड़िता का पूर्व परिचित था।

इसी दौरान रवींद्र पीड़िता से शादी की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। पीड़िता को लगा कि रवींद्र उससे शादी करेगा, इसलिए उसने उसके साथ लिव इन में रहना स्वीकार कर लिया।

रांची में यहां नक्सली की पत्नी का 5 साल यौन शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया और अब हुआ यह

रवींद्र लगातार पीड़िता के साथ रहा। दो बार उसका गर्भपात भी करवा दिया। उसने यह कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।

लेकिन पांच साल बीत जाने पर भी रवींद्र केवल शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण ही करता रहा।

सिटी एसपी से लगाई थी गुहार

पीड़िता ने इस मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी के पास भी गुहार लगाई थी, जिसके बाद सिटी एसपी के कहने पर धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ही धुर्वा पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

Share This Article