Latest Newsझारखंडहोमगार्ड्स ने झारखंड पुलिस आरक्षी के समान वेतन-भत्ते की उठाई आवाज, अपर...

होमगार्ड्स ने झारखंड पुलिस आरक्षी के समान वेतन-भत्ते की उठाई आवाज, अपर मुख्य सचिव को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन (Jharkhand Home Guard Welfare Association) ने झारखंड पुलिस के आरक्षी की तरह वेतन और अन्य भत्ता होमगार्ड जवानों (Home Guard Jawans) को देने की मांग की है।

इस संबंध में बुधवार को एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी (Rajeev Kumar Tiwari) ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

साथ ही इसकी प्रतिलिपि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि शमन सेवा मुख्यालय के महानिदेशक सह महासमादेष्टा को भी दी है।

लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में होमगार्ड जवानों को इस महंगाई के दौर में मात्र 500 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाता है।

पत्र में कहा गया…

जबकि पड़ोसी राज्य बिहार में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा न्यायादेश के आलोक में बिहार राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिस आरक्षी के समतुल्य न्यूनतम वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर सामान्य कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय (Jharkhand High Court and Supreme Court) के द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिस आरक्षी के समतुल्य न्यूनतम वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर समान कार्य का समान वेतन का लाभ जल्द लागू करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...