RIMS परिसर में शौचालय के पास फेंका हुआ मिला अविकसित कन्या भ्रूण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स परिसर स्थित सुलभ शौचालय के पास शुक्रवार को एक अविकसित कन्या भ्रूण फेंका हुआ मिला।

यह भ्रूण सुलभ शौचालय के पास नाली के किनारे फेंका हुआ था। इस पर नजर पड़ते ही सुलभ शौचालय के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी रिम्स के सुरक्षाकर्मियों को दी।

सुरक्षाकर्मियों ने उस भ्रूण को सुलभ शौचालय परिसर में ही दफना दिया।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची का यह अविकसित भ्रूण करीब छह माह का होगा।

बताया जा रहा है कि सुलभ शौचालय परिसर में खून के धब्बे भी मिले हैं। यह घटना रिम्स और आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर को रिम्स के ही न्यू ट्रॉमा सेंटर में एक कुत्ते को एक नवजात का सिर अपने जबड़े में दबाये देखा गया था।

तब रिम्स के सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी गयी थी, लेकिन जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ कर पाते, तब तक कुत्ता गायब हो चुका था। उस मामले पर रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक ने कहा था कि मामले की जांच की जायेगी।

Share This Article